।रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हुगली जूट मिल की मंगलपुर इकाई से बक्तानगर गांव के 32 स्थानीय निवासियों को काम से अनुचित तरीके से निकाले जाने के खिलाफ और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर बक्तानगर ग्राम संरक्षण समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। समिति के अध्यक्ष जयदेव खा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलपुर इकाई में नवनिर्मित हुगली जूट मिल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास और बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार सुनिश्चित करने की मांग उठाई। समिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय के बाद जुट मिल खुलने के बावजूद स्थानीय युवकों की अनदेखी की जा रही है और उनकी जगह बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि अतीत में कई स्थानीय युवक जुट मिल में काम करते थे, लेकिन अब उनमें से कई को उनकी नौकरी के भविष्य के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है। इसके बजाय, 32 लोगों को काम से अचानक हटा दिया गया है, जिससे उनके परिवारों पर अनिश्चितता का संकट मंडरा रहा है उन्होंने मांग की कि 32 लोगों को तुरंत पुनः काम पर रखा जाए और साथ ही रिक्त अतिरिक्त पदों पर भी स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाये। वही जयदेव खान ने कहा,मिल के अधिकारियों ने पहले भी इस फैक्ट्री से भारी मुनाफा कमाया है, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब स्थानीय लोगों की जगह बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है, जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”इस मौके पर अमिताभ घोषाल, मृत्युंजय खान, सहदेव धीवर, मोंटू घोषाल समेत अन्य मौजूद थे. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कारखाना प्रबंधक उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

