21 मई 2025 को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 (VT-IMD) पर आकाशीय बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुँचा। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। सभी 227 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं । टीएमसी सांसद सागरिका घोष भी इस फ्लाइट में सवार थीं।

उन्होंने बताया कि लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और उन्हें ऐसा लगा जैसे मौत को करीब से देख लिया हो । एयरलाइन ने विमान को “एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड” घोषित कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने विमान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

