बागपत में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार VVIP ट्रीटमेंट ना मिलने पर भड़क गए। कल गन्ना भुगतान की बैठक में पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों की ओर से सलामी और प्रोटोकॉल न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ASP और एडीएम से कहा, “आ रहे हैं तो आनो दो बस, क्या मतलब है इन बातों का?” मंत्री अनिल कुमार का कहना था कि वे जनता की सेवा करने आए हैं, लेकिन ऐसे व्यवहार से उन्हें ठेस पहुंचती है।

अधिकारी उनकी इस बात को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन मंत्री गुस्से में दिखे। इस घटना से मंत्री-अधिकारियों के बीच तनाव की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों और गन्ना किसानों ने इस घटना पर चर्चा शुरू कर दी है। मंत्री का यह रवैया प्रशासनिक कार्यों पर क्या असर डालेगा, यह आगे देखना होगा।

