
मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस ने नौहझील थाना क्षेत्र के अलग-अलग ईंट भट्टों पर छापेमारी कर 90 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। खुफिया एजेंसी की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और फर्जी दस्तावेजों के सहारे यहां लंबे समय से रह रहे थे। ये लोग ईंट भट्टों पर मजदूरी कर रहे थे और कई ने आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज भी बनवा लिए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। मथुरा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

