मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 16 मई को इतिहास रच दिया गया, जब दिवेचा पवेलियन के लेवल-3 स्टैंड का नाम भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम पर रखा गया। उद्घाटन समारोह में रोहित के माता-पिता ने स्टैंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एमसीए अधिकारी, रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी मौजूद रहीं। रोहित ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके नाम का स्टैंड वानखेड़े में होगा। यह सम्मान

उनके लिए बेहद खास है क्योंकि वह अभी भी एक फॉर्मेट में खेल रहे हैं। रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं, और अब केवल वनडे में भारत के लिए खेलते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

