
प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है, जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज सड़क पर उतर आए हैं। हाईकोर्ट गेट के बाहर दर्जनों वकील धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि नैनी थाने में वकीलों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसकी वे कड़ी निंदा कर रहे हैं। वकीलों ने थाने के इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने के चलते कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अब देखना होगा कि प्रशासन वकीलों की मांगों को कब और कैसे सुनता है।

