कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने अतरंगी लुक से सबको चौंका दिया। स्ट्रैपलेस, कलरफुल गाउन, पेपलम वेस्ट और पफी ट्यूल स्लीव्स के साथ उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री ली — लेकिन असली सरप्राइज था उनका तोता क्लच बैग! जी हां, हाथ में रखा तोता असल में एक क्लच था, जिसकी कीमत है करीब 4.68 लाख रुपये! सिर पर टियारा, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और हैवी मेकअप के साथ उर्वशी ने अपने लुक को किया पूरा। अब बात करें

रिएक्शन की — तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे जादूगरनी लुक, मयूर विहार से मूलिन रूज तक बता दिया। कोई कह रहा है “तोता भविष्य बताने आया है”, तो कोई स्टाइल का दीवाना हो गया है। कान्स में उर्वशी हमेशा कुछ नया लाती हैं — और ये तोता लुक वाकई चर्चा में है!

