पटना के प्रतिष्ठित बीएन कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां जोरदार बम विस्फोट हुआ। धमाके में एक छात्र घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय छात्रों और लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हमला कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बमबाजी की

इस घटना ने कॉलेज में पढ़ाई का माहौल बिगाड़ दिया है। छात्र संघ और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

