
राजनगर एक्सटेंशन से लोहिया नगर लौट रहे एक युवक पर उस वक्त जानलेवा हमला हो गया, जब उसने रास्ते में साइड माँगी। नशे में धुत दो युवकों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

