राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक बड़ी सुरक्षा खबर आई है। सुरक्षा बलों ने एक खेत में गिरी मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया, जिसे कल बरामद किया गया था।मिसाइल का पता जैसलमेर के एक खेत में चला, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा।

उन्होंने तत्परता से मिसाइल को निष्क्रिय किया और किसी भी प्रकार के हादसे से बचाव किया।स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मिसाइल कहां से आई थी और इसे खेत में कैसे गिराया गया।

