ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 सोसाइटी में एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को सोसाइटी की 16वीं मंज़िल से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। गिरी हुई मलबे की चपेट में एक कार आ गई, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत की बात यह रही कि घटना के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

सोसाइटी के निवासियों ने इस घटना के बाद बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत की मरम्मत और रखरखाव में लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल, किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर और नाराज़गी ज़ाहिर है।

