पुलिस ने पत्थर लदे बिना रजिस्ट्रेशन वाले डंपर को पकड़ा पाकुड़ सदर के ग्राम कपड़ाजोला से रेलवे साइडिंग जाने वाले रास्ते में एक स्टोन बोल्डर लोड डंफर को पुलिस ने पकड़ा। उक्त डंपर का रजिस्ट्रेशन एवं इंजन नंबर अंकित नहीं है व लोड स्टोन बोल्डर से संबंधित कोई माइनिंग चालान प्रस्तुत करने हेतु उपस्थित नहीं हुए। तत्पश्चात विधिवत जप्ती सूची बनाकर उक्त वाहन को खनिज सहित मालपहाड़ी ओ0पी0 परिसर में रखा गया एवं खान निरीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Posted inJharkhand
पाकुड़ में बिना रजिस्ट्रेशन व चालान के पत्थर लदे डंपर को पुलिस ने किया जब्त |

