लखनऊ के हजरतगंज में चाय के प्याले से संविधान का तूफान उठ खड़ा हुआ। मशहूर ‘शर्मा चाय वाला’ को संविधान पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता बाबा साहब की तस्वीर और संविधान की प्रति लेकर दुकान के सामने पहुंच गए। नारे लगे – “संविधान विरोधी शर्मा हटाओ!” सपा प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक ने कहा – “अब शर्मा जी को संविधान पढ़वाएंगे, ताकि चाय के साथ ज़ुबान भी संयमित हो।” दबाव में आए शर्मा जी ने बाबा साहब की तस्वीर दुकान पर

लगाई और हाथ जोड़कर माफी मांगी। अब उनकी दुकान पर बोर्ड लगा है – “यहाँ संविधान सम्मत चाय परोसी जाती है।” सोशल मीडिया पर यह मामला #संविधान_चाय ट्रेंड कर रहा है।

