बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान को अब तक तीन मेल मिल चुके हैं, जिनमें D कंपनी का नाम लेते हुए कहा गया है – “जो हाल बाबा सिद्दीकी का हुआ, वही तुम्हारा भी होगा।” मेल भेजने वाले ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है और लिखा है कि “अगर

पैसे देने को तैयार हो, तो लोकेशन दी जाएगी।” साथ ही मेल में कहा गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई को गलत तरीके से फंसाया गया। इस बीच, बांद्रा पुलिस की टीम जीशान सिद्दीकी के घर पर पहुंच चुकी है और उनका बयान दर्ज कर रही है।

