केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार के आदेशानुसार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय केरेडरी के सभागार में विशेष मनरेगा दिवस एवं बिरसा हरित ग्राम योजना वर्ष 2025-26 हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखड़ आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा,बिपिन कुमार बीपीएम जेएसएलपीएस,सहायक अभियंता विशाल कुमार,कनीय अभियंता राहुल रजवार,अंकित कुमार पाण्डेय एवं उपस्थित सभी पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव,ग्राम रोजगार सेवक,बीएफटी सीएफपी,बागवानी सखी एवं महिला मेट के सदस्यों को बिरसा हरित ग्राम योजना के चयन एवं क्रियांवन पर विस्तृत जानकारी देते हुए ससमय कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विशेष मनरेगा दिवस के उपलक्ष्य पर वर्ष 2023-24 में मनरेगा में बेहतर कार्य करने वाले सलगा मुखिया पार्वती देवी,सलगा पंचायत सचिव तलेश्वर

गोप,सलगा रोजगार सेवक नन्द किशोर राम,विनोद तिर्की गरिकला,रविंद्र कुमार हेवई,उदेश्वर सिंह बुंडू,बलिन्द्र रविदास पाताल,जुगेशवर प्रषाद मनातू एवं बीएफटी अर्जुन महतो,राजीव कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रणजीत कुमार सीएफपी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक,बीएफटी,महिला समूह की सदस्या,महिला मेट आदि उपस्थित थे

