गुजरात के अमरेली में बोरवेल में गिरी बच्ची जिंदगी की जंग हार गई एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की तमाम कोशिशें के बाद भी आरोही नाम की इस बच्ची को बचाया नहीं जा सका उसकी उम्र महज डेढ़ साल थी और अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक बोरवेल में जा गिरी।

एनडीआरएफ और अमरेली अग्नि शमन विभाग ने 17 घंटे तक आरोही को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके आरोही को जब बाहर निकल गया तो उसकी मौत हो गई थी आरोही को बोरवेल से जिंदा निकालने के लिए 17 घंटे तक ऑपरेशन चलाया गया था।

