विभावि में एड्स जागरूकता अभियान आयोजित, छात्रों को दी गई जानकारी |

विभावि में एड्स जागरूकता अभियान आयोजित, छात्रों को दी गई जानकारी |

विभावि शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा एड्स जागरूकता अभियान का सफल आयोजन। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा गुरुवार दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को अपराह्न लगभग 1:30 को। एड्स जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर कर लोगों तक सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुँचाना था। इस अवसर पर इंटीग्रेटेड बी. एड. सेमस्टर 2 की छात्रा साइना परवीन ने एड्स जागरूकता अभियान के विषय में एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक वक्तव्य प्रस्तुत किया।

अपने वक्तव्य में उन्होंने एचआईवी एवं एड्स के बीच अंतर, संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, उपलब्ध उपचार तथा एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो मोहम्मद तनवीर यूनुस, प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. विनीता बांकिरा, डॉ. अमिता कुमारी एवं सुश्री शालिनी अवधिया, श्रीमती निशा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं देखरेख में इस जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।