सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में दीपावली के अवसर पर विद्यालय में दीपोत्सव, छठ लोकगीत प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपर्युक्त कार्यक्रम का आयोजन बालिका शिक्षा के तत्वावधान में हुआ । कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ,शर्मेंद्र कुमार साहू , बतौर निर्णायक, मीना शेखर ,अध्यक्ष ,आई डब्लू सी पी पी,पूर्व अध्यक्ष ,रजनी कुमारी ,आई डब्लू सी पी पी, साधना जी, बालिका शिक्षा की विभाग के पूनम सिंह दीदी जी, काजल दीदी जी ,संजू दीदी जी ,संगीता दीदी जी , प्रभारी आचार्य अनिल कुमार, विद्यालय में पढ़ने वाली शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग की बहनें एवं आचार्य बंधु -भगिनी मौजूद थे । विद्यालय में पढ़ने वाली बहनों ने छठ लोकगीत प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया l विद्यालय में पढ़ने वाले भैया- बहनों ने

पूरे विद्यालय में दीप जलाए । मालूम हो कि इस अवसर पर एनसीसी विभाग के एएनओ सेकंड ऑफिसर ,आचार्य राजीव रंजन ने शहीदों के नाम एक- एक दीया जलाकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में एनसीसी विभाग के भैया- बहनों के द्वारा एक-एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित कर शहीदों के श्रद्धा एवं सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। दीपावली के अवसर पर विद्यालय के भैया -बहनों ने विद्यालय में रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलन किया । आज विद्यालय में बालिका शिक्षा के तत्वाधान में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय के प्राचार्य, शर्मेंद्र कुमार साहू ने पूरे विद्यालय परिवार को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ महापर्व की बधाई शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होने से बालिका शिक्षा के अंतर्गत बहनों का सर्वांगीण विकास होता है। भारत की गौरवशाली परंपरा से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम लहरेगा । मौके पर विद्यालय में पढ़ने वाली बहन विशाखा ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला । मालूम हो कि इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह, सचिव डॉ जयप्रकाश आनंद, कोषाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार सिंह एवं सदस्य डॉ चेतलाल प्रसाद ने पूरे विद्यालय परिवार को दीपावली एवं छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में विद्यालय के भैया- बहन एवं आचार्य बंधु -भगिनी उपस्थित थे ।