कैमूर में भूमि सर्वेक्षण को लेकर विवाद, अमीनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन |

कैमूर में भूमि सर्वेक्षण को लेकर विवाद, अमीनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन |

जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण विभाग आजकल चर्चा में है अमीन द्वारा आरोप लगाया गया कि हर अमीन से प्रत्येक माह दो हजार का घुस मांगा जाता है जिसका ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में वैजयंती माला यादव विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी भभुआ और दुर्गावती के चार्ज में अमीन से अपने ऑफिस में दो हजार रुपये मांगती है जिसमे एक हजार अपने लिए और एक हजार ऊपर के अधिकारियों के लिए हालांकि सोनभद्र एक्सप्रेस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। मामला इतना तूल पकड़ा है कि जिले भर के भूमि सर्वेक्षण का काम बंद है,साथ ही जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पर भी अमीनो ने आरोप लगाया है कि काम के वेवज में सभी को टॉर्चर करते है। बिना काम के भी काम करने को दबाव बनाते है नहीं तो वेतन में कटौती करते है। सभी आरोप को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार ने खारिज करते हुए कहा कि काम से बचने और काम नहीं करने के लिए तरह तरह के षड्यंत्र करते है।


बता दे कि कैमूर जिले में भूमि सर्वे का काम चल रहा है 200 से उपर अमीन कार्य कर रहे है मौजा ज्यादा होने से कार्य समय से नहीं हो पा रहा है जिसको लेकर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी लगातार मोनिटरिंग कर रहे है कार्य नहीं करने वाले अमीनो पर कार्रवाई भी हो रहा है,तो कि आरोपी भी लगाए जा रहे है। जिले भर के अमीनो ने आवेदन के माध्यम से कैमूर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है उनकी पांच आरोप लगाए है अधिकारी पर। वही इस मामले पर कैमूर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि अमीनो के सभी आरोप बेबुनियाद है। ठीक से कार्य नहीं करते है जब कार्य मे लापरवाही करने पर कार्रवाई होती है तो तरह तरह के आरोप लगाते है। वायरल ऑडियो के बारे में पूछा गया तो अधिकारी का कहना था कि ऑडियो की जाँच कर आरोपी कर्मी पर कार्रवाई होगी,किसी अमीन से हमने कोई पैसे का वसूली का आदेश नहीं दिया। सभी अमीन अपना कार्य करे कोई कार्रवाई नहीं होगी।