गुरुवार को भभुआ सदर अस्पताल में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाल सुधार गृह से मेडिकल जांच के लिए लाए गए बाल कैदियों के वाहन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.इस दौरान वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश के साथ अधीक्षक और सुरक्षा में तैनात सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है,घटना में बाल कैदियों और सिपाही को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक अजय कुमार कोर्ट के निर्देश के आलोक में बाल कैदियों को मेडिकल जांच कराने के लिए अपने वाहन से भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

अस्पताल परिसर में मुख्य गेट के समीप वाहन अपनी तरफ खड़ा था. इसी दौरान वार्ड संख्या 14 की एक महिला अपनी बच्ची का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। बताया जाता है कि वाहन के पास खड़ी महिला को गाड़ी बैक करने के दौरान संपर्क हो गया.इसके बाद महिला आक्रोशित हो गई और गाली-गलौज शुरू कर दी.देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई,बाल सुधार गृह के अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विवाद के दौरान बाइक से तीन लोग पहुंचे और उनके वाहन के शीशे तथा सिपाही पर हमला कर दिया। वही पत्रकारों ने जब वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उन बदमाशों ने पत्रकारों से भी नोंक-झोंक किया है,अधिक्षक अजय कुमार ने आरोप लगाया कि बाल कैदियों को भगाने की नीयत से वाहन पर हमला किया गया था.हमले में बाल कैदियों और सिपाही को हल्की चोटें आई हैं। घटना के दौरान सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने का प्रयास किया,इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही भभुआ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.बताया गया कि विवाद में शामिल लोग भभुआ वार्ड संख्या 14 के रहने वाले हैं.पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

