मुखिया सरोज देवी की पहल से सिंदूर मोहल्ले में बनी PCC सड़क |

मुखिया सरोज देवी की पहल से सिंदूर मोहल्ले में बनी PCC सड़क |

सिंदूर मोहल्ला में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा, ग्रामीणों को मिली राहत 15वें वित्त आयोग की राशि से मुखिया सरोज देवी की देखरेख में कराया गया सड़क निर्माण हजारीबाग। सदर प्रखंड के ग्राम सिंदूर स्थित करकारी मोहल्ला में 15वें वित्त आयोग की राशि से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है।

पंचायत की मुखिया सरोज देवी की देखरेख में निर्माण कार्य को निर्धारित रूप से पूर्ण कराया गया। सड़क निर्माण होने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य पूरा होने पर खुशी जताई और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।