आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनिया में स्मार्ट क्लास एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य महातिम सिंह एवं शिक्षक प्रतिनिधि डॉ लक्ष्मण शरण सिंह ने अपना बयान देते हुए विद्यालय में स्मार्ट क्लास की उपयोगिता, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और शैक्षणिक विकास को लेकर अपनी बात रखी।
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आधुनिक तकनीक के उपयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। वहीं शिक्षक प्रतिनिधि लक्ष्मण शरण सिंह ने भी पठन-पाठन व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालय के विकास को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होने बताया की
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।
महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनिया में शिक्षा के आधुनिकीकरण और विकास की यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

