बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्मा आइडियल पब्लिक स्कूल(VIP) अखलासपुर बायपास मोड के पास नियर Sbi बैंक,स्कूल द्वारा आयोजित की जा रही क्राफ्ट ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं
दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का विद्यालय कर रहा प्रयास
एंकर–: भभुआ अखलासपुर बायपास मोड़ के समीप एसबीआई बैंक के लैंडमार्क पर स्थित वर्मा आइडियल पब्लिक स्कूल (VIP) में बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर लगातार विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों के मानसिक,शारीरिक एवं रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में समय-समय पर अलग-अलग थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। वर्तमान में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में खेलकूद,क्विज,संगीत सहित अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें संबंधित क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखकर उनकी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें हर क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए।
