अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मैच शुरू, तीन मुकाबलों के आधार पर होगा खिलाड़ियों का चयन पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की ओर से बुधवार से अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मैच की शुरुआत की गई। यह ट्रायल 4 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। इस दौरान कुल तीन मैच खेले जाएंगे। इन ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा

आयोजित होने वाले अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।