कैमूर में तालाब में डूबने से 58 वर्षीय साहेब अंसारी की मौत |

कैमूर में तालाब में डूबने से 58 वर्षीय साहेब अंसारी की मौत |

खबर कैमूर से है जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के बीयूर बाबा मजार के समीप सोमवार की देर शाम तालाब में डूबने से 58 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई.मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी स्वर्गीय सत्तार अंसारी के पुत्र साहेब अंसारी के रूप में हुई है,ग्रामीणों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन मंगलवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद शव तालाब से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई सदरे आलम ने बताया कि साहेब अंसारी की पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीयूर बाबा मजार पर रह रही थीं.सोमवार को वह उनसे मिलने मजार पहुंचे थे, देर शाम 9 बजे किसी काम से तालाब की ओर गए थे,इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए,घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने देर रात तक तालाब में

खोजबीन की,लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। वहीं मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोबारा तलाशी अभियान चलाया,काफी प्रयास के बाद शव बरामद हुआ,पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया,प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
साहेब अंसारी की पांच बेटियां हैं,इनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि चार अविवाहित है,परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर बताई जा रही है.ऐसे में परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।