कैमूर में पोखरे के पास फेंके मिले हजारों आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, जांच शुरू |

कैमूर में पोखरे के पास फेंके मिले हजारों आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, जांच शुरू |

कैमूर में पोस्टऑफिस के पोस्टमैन द्वारा आधार कार्ड बाटने के फजियती से बचने को लेकर पोखरे में फेंका हजारों आधार कार्ड ग्रामीण देख रहा गए दंग, जिला प्रशासन जुटी कार्रवाई में । Anchor-बड़ी खबर कैमूर से है जहां दो बोरे में फेंका हुआ मिला हजारों आधार कार्ड,एटीएम कार्ड,बैंक चेक बुक,पोखरे के पास मिला हजारों की संख्या में आधार कार्ड,पोस्टऑफिस के कर्मियों ने आधार कार्ड बाटने के फजियती से बचने के लिए पोखरे में फेंका, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस,मामला भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गाँव का है, बता दें कि आज मंगलवार की सुबह भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में उस समय हलचल मच गया जब ग्रामीणों ने दो बोरियों में भरा हजारों की संख्या में पोस्टऑफिस के द्वारा आधार कार्ड,एटीएम कार्ड,बैंक पासबुक, चेकबुक,गांव के पोखरा के पास फेंका देखा, यह सभी सामग्री मोकरी पंचायत के के ही लोगों का है, वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भभुआ थाना की पुलिस ने सभी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड,बैंक पासबुक, और चेकबुक को लेकर थाना ले गई, वहीं इस मामले पर मोकरी के पूर्व मुखिया जय शंकर बिहारी और ग्रामीण तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आज सुबह ग्रामीण खेत पर जा रहे थे तभी गांव के पुराना पोखरा

पास दो बोरिया फेंका देखा गया, जब उसे खोल कर देखा गया तो उसमें करीब 10 हजार तक इसी पंचायत के लोगों के आधार कार्ड,एटीएम कार्ड बैंक पासबुक और चेकबुक था, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय भभुआ थाना को दिया गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी सामान को अपने साथ लेकर चली गई, ग्रामीणों ने बताया कि यह एक तरह से विभाग की कर्मियों की लापरवाही है, क्योंकि जिनका आधार कार्ड एटीएम कार्ड बैंक पासबुक और चेकबुक बन चुका था तो यह सब सामग्री उन लोगों को दे देना चाहिए था,यह लोग अपनी मनमानी के चलते यह सामान को फेंक दिया गया है,जो घोर लापरवाही का नतीजा है, हम लोग मांग वरीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारीयो पर कार्रवाइ किया जाए, वहीं जब इस मामले पर कैमूर जिला के भभुआ पोस्टऑफिस के सर्किल इंस्पेकर चन्द्र भूषण प्रसाद से पूछा गया तो, उन्होंने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आया है कि मोकरी गांव में भारी संख्या में आधार कार्ड एटीएम कार्ड बैंक पासबुक और चेकबुक को फेंका गया है,इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले पर जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर पर कार्रवाई की जाएगी, हालांकि इस मामले पर सर्किल इंस्पेक्टर कैमरा के सामने बोलने से बचते दिखें, वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि मोकरी गांव में एक बोड़ा के करीब आंदिलीभर्ड आधार कार्ड,एटीएम कार्ड, सहित पोस्टऑफिस से जुड़ी कई कागजात फेंका गया है,जिसको थाना के माध्यम से सभी समान को उठाकर थाना लाया गया है,फिलहाल जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले की जांच कराई जाएगी जो भी जांच में लापरवाही पाया जाएगा उस अनुसार संबंधित कर्मी पर कार्रवाई किया जाएगा।