गोला स्थित महादेव मंदिर निकट श्री मां दक्षिणेश्वर नव निर्मित दक्षिणेश्वर काली मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा किया गया।इस दौरान पूरे 6 दिनों तक गोला क्षेत्र में भक्ति मय वातावरण बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।आचार्यों द्वारा किए जा रहे विधिवत मंत्रोचार के बीच मां भगवती के प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया वहीं मंदिर स्थल में प्रतिदिन कथा प्रवचन और भंडारे में भी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान आयोजन समिति के लोगों में बताया की मातारानी के कृपा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है बस इतना बता दें की एक अलौकिक आनंद की अनुभूति हो रहा है और पूजन में मां भगवती के साक्षात उपस्थित का एहसास होता रहा।

