जयकिष्टोपुर में नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के पंचायत कार्यालय का उद्घाटन

जयकिष्टोपुर में नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के पंचायत कार्यालय का उद्घाटन

जयकिष्टोपुर पंचायत में नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के पंचायत कार्यालय का भव्य उद्घाटन नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के तत्वावधान में जयकिष्टोपुर पंचायत में पार्टी के पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष सद्दाम शेख ने कहा कि पंचायत कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं और मांगों को रखने के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा। संगठन का उद्देश्य पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज को बुलंद करना तथा जनता के अधिकारों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

उन्होंने कहा कि संगठन पंचायत के विकास और जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी ने कहा कि नवयुग प्रगतिशील मोर्चा का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना, आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में तालीम अंसारी, सुभान शेख, अमन शेख, हफीजुद्दीन शेख, हसीबुल शेख, नजमी आलम, मोहम्मद इकबाल, फरमान शेख, कयूम शेख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।