झारखंड के प्रतिष्ठित व भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड न्यू जोहरी बाज़ार के नवीनीकृत शोरूम का भव्य पुनर्शुभारंभ किया गया।बैंक मोड़ स्थित श्री राम प्लाज़ा में सजे इस आधुनिक शोरूम का उद्घाटन श्री सुनील चंद्र रस्तोगी द्वारा किया गया। विगत 21 वर्षों से न्यू जोहरी बाज़ार धनबाद, बोकारो और गिरिडीह सहित पूरे झारखंड के ग्राहकों का अटूट विश्वास जीतता आ रहा है। ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम को नए और आकर्षक रूप में तैयार किया गया

है, जहाँ ग्राहकों को आधुनिक सुख-सुविधाओं और शांत वातावरण में आभूषण चयन का शानदार अनुभव मिल रहा है। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। न्यू जोहरी बाज़ार हमेशा से शुद्धता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ हर परिवार की खुशियों और मांगलिक पलों का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वर्तमान में न्यू जोहरी बाज़ार के धनबाद में दो प्रतिष्ठान—श्री राम प्लाज़ा (बैंक मोड़) व नालंदा ट्रेड सेंटर (सरायढेला), तथा गिरिडीह में कोर्ट रोड (टावर चौक के समीप) एक शोरूम सफलतापूर्वक संचालित हैं।

