गोविंदपुर फ्लाईओवर पर ट्रक का तांडव! ओवरटेक के दौरान कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा दंपती और दो मासूम बच्चे धनबाद के गोविंदपुर फ्लाईओवर पर सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस

दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में खलासी भी मौजूद नहीं था और ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना में शामिल ट्रक का नंबर BR21GB 1915 और कार का नंबर JH10CA 2468 बताया गया है।
