जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को हीरक जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों की भागीदारी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विद्यालय से शुरू होकर जमुड़िया बाजार, थाना मोड़ और सिनेमा मोड़ होते हुए हटिया स्थित विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। समारोह में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पन्नंबलम, जमुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी तथा शिक्षा अधिकारी चिन्मय मंडल उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ,

शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रोहन राम रजक,महेश मागोतिया, महेश सावड़िया, अजय खैतान, जयप्रकाश डोकानिया, राजेश शर्मा, प्रदीप डोकानिया, संदीप खैतान, संजय खैतान, मनीष डालमिया, पवन मावंडिया, संतोष भारती, महेश सिंह, संतोष सिंह, राणा बनर्जी, निरंजन सिंह, विश्वजीत मिश्रा, राहुल शर्मा, अनिल मिश्रा, संजय सिंह, ओमप्रकाश चौधरी और बिहारीलाल टिबरेवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
