महेशपुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत सिमलजोड़ी गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता शिवधन हांसदा की माताजी के निधन की सूचना मिलने पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शोकाकुल परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। इस

दौरान उपासना मरांडी ने दिवंगत माताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। मौके पर संतोष कुमार हेंब्रम, मानिकपुर पंचायत समिति सदस्य बेरेनथियुस हेंब्रम उर्फ टू, पुलिस सोरेन, बाबू दा, प्रकाश सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

