सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन,उपायुक्त ने कहा उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने से राष्ट्र होगा सबल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत कांकेबार अवस्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *इस अवसर पर विधायक ममता

देवी, उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।*मौके पर उपायुक्त में कहा की हमसब को लौह पुरुष के बताए मार्ग का अनुशरण करने की जरूरत है इससे राष्ट्र को संबलता मिलेगा।