खबर कैमूर से है जहां 29 अक्टुबर से लापता युवक का भगवानपुर के राजर्शी शरिवाहन डिग्री कॉलेज के पीछे सूअरा नदी से शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया,वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया, मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी मदन शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा के रूप में हुई है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई एवं लोजपा रामबिलास के जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया राहुल शर्मा 29 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे घर से बाहर नदी की तरफ निकला हुआ था जहां रात होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला,वही आज सुबह भगवानपुर के राजेश्वरी कॉलेज के पीछे सूअरा नदी में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया जहां शव को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी होते हैं परिजनों में चिप पुकार

मच गया इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया,वहीं परिजनों ने आशंका जाता है कि पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरने से नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई। वह इस मामले पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक 29 अक्टूबर को घर से नदी की तरफ जाने की बात कह कर घर से निकला था जहां देर रात होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा इसके बाद 30 अक्टूबर को परिजनों द्वारा थाना को आवेदन देकर मामले की जांच की गुहार लगाई गई थी,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी, कि तभी आज सुबह सूअरा नदी में उस युवक का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि से लगता है कि युवक का पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और तैर नहीं पाया जिस कारण उसकी मौत हो गई,फिलहाल पुलिस सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।