टुंडी में खुली झारखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा |

टुंडी में खुली झारखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा |

टुंडी प्रखंड अंतर्गत कोलहर मोड़ के समीप नवनिर्मित परिसर में झारखंड ग्रामीण बैंक की टुंडी शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार मुख्य अतिथि के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए टुंडी, धनबाद में झारखंड ग्रामीण बैंक की टुंडी शाखा खोली गयी है। इस शाखा में ग्राहकों को जमा-निकासी, खाता संचालन, विभिन्न प्रकार के ऋण यथा किसान क्रेडिट कार्ड, आवास ऋण, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, व्यवसाय ऋण, गोल्ड लोन सहित सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पेंशन और छात्रवृत्ति भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कनौजिया, वरीय प्रबंधक अतुल आनंद, शाखा प्रबंधक निखिल कुमार, कैशियर मनीषा कुमारी, कोलहर के मुखिया विजय मंडल एवं पूर्णाडीह के मुखिया बसंत नारायण तिवारी, पंकज कुमार सिन्हा, अशोक कुमार मंडल, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रबोध पांडेय, रीना मंडल, सुबोध मंडल, पंकज गुप्ता, राजदीप गुप्ता, कमला कान्त पंडित, संतोष पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रस्तुत है सहयोगी राजेश गोस्वामी के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट टुंडी से