विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमसांडी प्रखंड के डांड, पचेरी सहित विभिन्न गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन त्वरित समाधान का दिया आश्वासन हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत डांड, पिचरी, गौसी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, क्षेत्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाली निर्माण, बिजली आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता, जल निकासी, ग्रामीण संपर्क मार्गों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके अतिरिक्त गांवों में विकास कार्यों की आवश्यकता, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा स्थानीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं के समाधान से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गांवों का समुचित विकास तभी संभव है, जब ग्रामीणों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करने से स्थानीय समस्याओं की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने में मदद मिलती है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। जिन मामलों में संबंधित विभागों के हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उन्हें विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे विधायक के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक ने दोहराया कि जनता की सेवा, समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान विधायक ने कटकमसांडी प्रखंड के अपने प्रतिनिधि सुमन राय के आवास पर पहुँचकर उनके परिजनों एवं स्थानीय निवासियों से आत्मीय भेंटवार्ता भी की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुमन राय रामकुमार मेहता, अशोक राणा, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, लीलो सिंह भोगता, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह, बिजुल देवी, शंकर यादव, सुनील यादव, अजय तुरी, बबलू राणा, शिवम् पाण्डेय, प्रीतम प्रजापति, श्यामलाल तुरी, रामनारायण राम, सुरेश मेहता, रवि यादव एवं विकास यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

