हजारीबाग में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त |

हजारीबाग में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त |

माइनिंग टास्क फोर्स के निर्णय पर अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, कई भट्ठे ध्वस्त

उपायुक्त के निर्देश पर बड़कागांव के बादम,मोइत्रा अम्बाजीत,गोंडलपुरा एवं रुद्दी क्षेत्र में हुई कार्रवाई

माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय एवं उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देशानुसार आज बड़कागांव प्रखंड के मोइत्रा अम्बाजीत, गोंडलपुरा एवं रुद्दी क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध ईंट भट्ठों को ध्वस्त किया गया।
उक्त कार्रवाई बड़कागांव के अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा खनन संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।


उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के संचालन के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं उससे संबंधित अवैध गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।