बड़कागांव थाना क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर समय-सीमा निर्धारित, प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक ‘नो एंट्री’ =============== बड़कागांव अंचल अंतर्गत भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग के आलोक में बड़कागांव थाना क्षेत्र के कुछ निर्धारित स्थानों पर भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर हजारीबाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रतिबंधित क्षेत्र एवं समय-सारणी: ============= #बड़कागांव के 14 माइल के पास। #राजाबागी के पास। #लमकी टांड़ के पास। उक्त सभी स्थानों पर निर्धारित अवधि के दौरान भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। आदेश के अनुपालन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित अवधि में भारी वाहनों के आवागमन की निगरानी एवं प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि कोई भी भारी वाहन अनधिकृत रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

