चोरी की बाइक के साथ पाकुड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पांच पुराने आपराधिक मामलों में भी नामजद है आरोपी कुलदीप मंडल
नगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहरकोल, कोयला मोड़ निवासी कुलदीप मंडल, पिता विक्रम मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद बाइक को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर 20 अक्टूबर को नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जॉन मुर्मू के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक JH 10CK 1679 से एक व्यक्ति बस स्टैंड की ओर आ रहा है।

पुलिस को देखकर बाइक चालक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, छापेमारी दल ने पीछा कर उसे बाइक समेत पकड़ लिया। वाहन के पंजीकरण नंबर का मिलान करने पर बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने 19 अक्टूबर को अमड़ापाड़ा/लिट्टीपाड़ा क्षेत्र से बाइक चोरी की थी।
इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना प्रसाद के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 238/2026, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप मंडल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध नगर थाना में वर्ष 2023, 2024 और 2025 में तथा हिरणपुर थाना में वर्ष 2023 में चोरी एवं चोरी के सामान से संबंधित मामले दर्ज है।
कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश राम तथा नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
