झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का अपनी लंबित मांगों एवं अधिकारों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है।उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना के दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री सूरज साहू ने कहा कि कर्मचारियों का जुलाई 2026 से वेतन लंबित है।इसके अतिरिक्त मनमाने ढंग से वेतन कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने तथा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं

।श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से समस्याओं के समाधान के लिए 15 से 20 दिनों का आश्वासन दिया गया था। लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ।उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सम्मान फाउंडेशन कंपनी एवं स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर 16 अक्टूबर को एकदिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की सूचना दी गई है इसके तहत 15 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा बाधित रहेगी ।