झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का पतरातु प्रखंड के तीन गांवों हरिहरपुर पंचायत के राजाबेड़ा, तालाटांड पंचायत के बरतुआ तथा हफुआ पंचायत के ईचापिरी में आगमन हुआ। राज्यपाल ने तीनों गांवों में एकल अभियान द्वारा संचालित विद्यालयों का अवलोकन किया।उन्होंने बच्चों से संवाद किया उनकी पढ़ाई, संस्कार शिक्षा एवं पंचमुखी शिक्षा की जानकारी ली।ग्राम

समिति के सदस्यों से भी उन्होंने एकल विद्यालय के संचालन एवं ग्रामीण विकास के कार्यों पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और गांवों के समग्र विकास के लिए चलाया जा रहा है इसका प्रमुख उद्देश्य उन दूर-दराज के गांवों और बस्तियों तक शिक्षा एवं विकास की सुविधाएं पहुंचाना है, जहां इनकी उपलब्धता सीमित है।