हजारीबाग। आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया। 14 अक्टूबर 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट और छिनतई के मामलों में जेल से बाहर आए अपराधकर्मियों का सत्यापन किया गया, ताकि आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस अभियान के तहत जिले में 28 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें 162 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। गठित टीमों ने विभिन्न

थाना क्षेत्रों में कुल 169 ठिकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान 43 लोगों का सत्यापन कर उन्हें पीआर बाउंड पर छोड़ा गया, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
