पाकुड़िया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि |

पाकुड़िया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि |

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से राज्यवासियों के साथ-साथ झामुमो के सभी कार्यकर्ता मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन के समय से ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षों की साथी रही थीं।

उन्होंने झारखंड आंदोलन को करीब से देखा और हर परिस्थिति में गुरुजी का साथ दिया। झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में उनका योगदान प्रेरणादायी रहा। उनका संघर्ष और योगदान सदैव झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देबीलाल हांसदाक, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, अल्पसंख्यक सचिव अब्दुल बनीज, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष छोटू भगत, प्रखंड युवा सचिव नेगार अंसारी सहित कालिदास टुडू, सुभाषनी मुर्मू, रिफाइल मुर्मू, सूरज रविदास, बुलबुल शेख, सिल्वन्ति मुर्मू, लालबाबू शेख, विश्वजीत दास, अकबर अली, परमेश्वर, गामालियाल टुडू, दामोदर राय, तोहिदुल शेख, मोईन आलम, प्रसंजीत दास, मुजीबूल शेख, तारिक अनवर, नरेश मरांडी, मंजुर आलम और नरेश हांसदा समेत झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।