अंडाल थाना क्षेत्र के उखड़ा में बुधवार देर रात विवाद के बाद चांदा देवी (46) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप प्रेम मंडल पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, चांदा देवी और प्रेम मंडल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रेम मंडल ने धारदार हथियार से चांदा देवी के गले पर वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने भागने की

कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बताया गया है कि दोनों की उखड़ा बाजार में मांस की दुकान है। हत्या के पीछे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
