केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के बीएड विभाग की ओर से बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लाभ एवं हानियों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीएड कक्षा में दोपहर दो बजे आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने के साथ तार्किक चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था। विभागाध्यक्ष डॉ. महबुब आलम की अनुमति से आयोजित प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. सुनील कुमार गुप्ता थे। निर्णायक के रूप में सत्यार्थ गौतम एवं संगीता तिर्की उपस्थित रहे। इस दौरान प्रीतम अविनाश ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता, शिक्षा के क्षेत्र में इसकी भूमिका, कार्यों को सरल एवं प्रभावी बनाने की क्षमता तथा इससे जुड़ी संभावित चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग

लेते हुए एआई के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार रखे। निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर जॉनसन टुडू ने प्रथम, सोनु टुडू ने द्वितीय तथा अंजलि सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिथुन कुमार महतो, पूनम कुमारी, मेरी बेसरा एवं नागेश्वर सोरेन सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हरीश कुमार पांडेय, डॉ. फ्रेडरिक केरकेट्टा, कुलदीप पासवान, डॉ. आशीष कुमार भारती एवं चंद्र ज्ञान तिर्की सहित अन्य शिक्षक और बीएड के विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

