विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग योग केंद्र के तत्वावधान में आज 14 अक्टूबर 2026 को रवींद्रनाथ टैगोर कला भवन के डॉ राधाकृष्णन सभागार में नवनियुक्त योग शिक्षक एवं प्रशिक्षक अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल 8 बजे से योग केंद्र के शिक्षक, प्रशिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक रूप से हवन एवं यज्ञानुष्ठान से हुआ है टिकट वाला। अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार उपस्थित होकर नवनियुक्त शिक्षक श्री अनुराग जायसवाल एवं योग प्रशिक्षक श्री सत्यप्रकाश एवं सुश्री सुरभि सिंह को स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किये। डॉ विकास विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने स्कूली जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि उस समय वे योग विद्या से जुड़े और इस क्षेत्र में उन्हें मेडल भी प्राप्त हुए। उन्होंने आज के भौतिकवादी जीवन की अंधी दौड़ में लोगों के तनावग्रस्त, अशांत मन, अवसाद आदि का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे में आशा की किरण एवं समस्याओं के निवारण के रूप में वैश्विक स्तर पर योग क्रांति का अभ्युदय

हुआ है। दूसरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पतंजलि योगपीठ झारखंड प्रदेश के प्रमुख श्री रामजीवन पाण्डेय ने योग के ऐतिहासिक, सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मात्र शारीरिक व्यायाम, मुद्राओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह मानव को महामानव बनाने का समग्र विज्ञान है। इस पावन अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के शिक्षकों में डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ विजय कुजूर, डॉ यामिनी सहाय, डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ अशोक राम एवं योग केंद्र के पूर्व प्रशिक्षक श्री ज्ञानोदय, पूर्व छात्रा वर्षा डे, विनीत सिंह, खिलेश्वरी ने भी अपने विचार रखे। अभिनंदन कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थी भी अच्छी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह एवं अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजकुमार चौबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दर्शन शास्त्र विभाग के शोधार्थी मो फैज़ल, राजेश कुमार, ईशा तथा योग केंद्र के विद्यार्थी राकेश कुमार, नेहा, साक्षी, जागृति, निकी कुमारी, रश्मि आदि का प्रमुख योगदान रहा
