देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ गेट और बैरिकेड्स पार कर जंतर-मंतर पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शनिवार को CJP के तीन नेताओं को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें

रविवार को बॉन्ड भरने के बाद रिहा किया गया था। इसके बावजूद सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शन की कोशिश की गई। दरअसल, CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर नए प्रतिबंध भी लागू किए हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कोई सुनवाई होगी, या दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन को लेकर टकराव और बढ़ेगा?