धनबाद,अधिवक्ता चेंबर में आरपीएफ जवानों ने की वकील से मारपीट,। धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब एक आरोपी को हिरासत में लेने को लेकर अधिवक्ता और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। अधिवक्ता संतोष सिंह का आरोप है कि वह एक आरोपी को सरेंडर कराने के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे, तभी खुद को आरपीएफ का जवान बताने वाले व्यक्ति ने आरोपी को हिरासत में लेने पर जोर दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़, धनबाद, धनसार और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित आरपीएफ कर्मी को धनबाद थाना ले गई। वहीं, घटना को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के कुछ लोग सादे लिबास में अधिवक्ता के चेंबर में पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही अन्य अधिवक्ता मौके पर जुट गए और विरोध जताया। सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता किसी मामले में एक आरोपी को आत्मसमर्पण

कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। हालांकि, मारपीट के आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। जानकारी मिलने के बाद कई अधिवक्ता घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि उस समय वहां मौजूद अन्य लोग निकल गए, जबकि एक व्यक्ति को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया।बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति को अपने साथ धनबाद थाना ले गई। घटना के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी गई। कई थानों की पुलिस भी स्थिति संभालने के लिए कोर्ट परिसर पहुंची। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दी गई। इसके बाद SSP ने धनबाद थाना पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। राधेश्याम गोस्वामी ने घटना को गैरकानूनी बताते हुए इसे न्यायपालिका पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता थाने जा रहे हैं और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। घटना के बाद अधिवक्ता धनबाद थाने में जुटे रहे। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और कथित मारपीट में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कथित RPF कर्मियों की पहचान, घटना के वास्तविक कारण और मारपीट के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
