दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग SP का पूजा पंडालों में औचक निरीक्षण 

दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग SP का पूजा पंडालों में औचक निरीक्षण 

दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा शहरी थाना के अलावे बड़कागांव थाना के विभिन्न पूजा पंडालों में किया गया औचक निरीक्षण, उपस्थित पदाधिकारी को तथा पूजा पंडालों के समितियों को दिए गए आवश्यक निर्देशसभी पूजा पंडालो एवं उसके आसपास 200 मीटर तक सीसीटीवी कैमरा एवं अग्निशमन यंत्र लगाने हेतु पूजा पंडालों के समितियों से अपील की गई है।पूजा पंडालों में महिलाएं एवं पुरुष का आने-जाने की व्यवस्था अलग रखेंगे तथा पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखेंगे।महिलाओं

एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।दुर्गापूजा पर्व में विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर में कुल 25 स्थानों पर ड्रॉपगेट एवं बैरियर लगाया जाएगा साथ ही शहर में कुल *08 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि आमजनों को यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।सभी पूजा पंडालों में सिविल ड्रेस में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि आसामाजिक तत्व के लोगों एवं हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा सके।मूर्ति विसर्जन करने वाले तालाबों में गोताखोर एवं रास्सा, ट्यूब रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया