बरही के विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर की माता स्व. बसंती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं साझा कीं। सांसद मनीष जायसवाल अपने अतिव्यस्त कार्यक्रम के कारण वह दिवंगत बसंती देवी के बारहवें के अवसर पर उपस्थित नहीं हो सके थे। इसीलिए सोमवार को उनके आवास पहुंचकर उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अधिवक्ता सोनिका कुमारी चौरसिया के कार्यालय का

सांसद ने किया उद्घाटन कटकमदाग प्रखंड के लूटा स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अधिवक्ता सोनिका कुमारी चौरसिया के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर कार्यालय की शुरुआत के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी गईं साथ ही उम्मीद जताई गई कि यह कार्यालय स्थानीय लोगों को कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

